Thursday, July 5, 2018

भारतीय इतिहास की वीरांगनाएं

महारानी लक्ष्मीबाई - झाँसी की रानी (19 नवम्बर, 1828 - 18 जून, 1858)  
जन्म स्थान - वाराणसी, उत्तर प्रदेश  | मृत्यु स्थान - ग्वालियर
माता का नाम - भागीरथी बाई | पिता का नाम - मोरोपंत तांबे
अन्य नाम - मनु, मनकर्णिका तांबे  | पति का नाम - गंगाधर राव निवालकर | संतान का नाम - दामोदर राव
कार्यक्षेत्र - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका |

महारानी लक्ष्मीबाई मराठा शासित झाँसी राज्य की रानी और 1857 के प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम की वीरांगना थीं, जिन्होंने मात्र 23 वर्ष की आयु में ब्रिटिश साम्राज्य की सेना से संग्राम किया और रणक्षेत्र में वीरगति प्राप्त की किन्तु जीते जी अंग्रेजों को अपनी झाँसी पर कब्जा नहीं करने दिया।
-------------------------------------------------------------------------------
बेगम हज़रत महल - (1820 - 7 अप्रैल, 1879)
जन्म स्थान - फ़ैज़ाबाद, अवध, भारत | मृत्यु स्थान - काठमांडू, नेपाल
पति का नाम - वाजिद अली शाह | संतान का नाम - बिरजिस कादर
कार्यक्षेत्र - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका |

बेगम हजरत महल ने हिन्दू, मुसलमान सभी को समान भाव से देखा। लखनऊ में '1857 की क्रांति' का नेतृत्व बेगम हज़रत महल ने किया था। अपने नाबालिग पुत्र बिरजिस कादर को गद्दी पर बिठाकर उन्होंने अंग्रेज़ी सेना का स्वयं मुक़ाबला किया। बेगम हज़रत महल ने जब तक संभव हो सका, अपनी पूरी ताकत से अंग्रेज़ों का मुकाबला किया। अंततः उन्हें हथियार डाल कर नेपाल में शरण लेनी पड़ी।
-------------------------------------------------------------------------------

No comments:

Post a Comment